एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग में किस्तों पर खरीदा मोबाइल फोन गुम होने से परेशान बुजुर्ग महिला को पुलिस ने राहत दी। कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुआ मोबाइल खोजकर आमा को वापस सौंप दिया।
मोबाइल मिलने पर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।