एन आई एन,
पिथौरागढ़। में कनार सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में चल रहा आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सड़क नहीं होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़क निर्माण पर ठोस निर्णय लेने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, ललित सिंह, जीवन बोरा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, बर्मा देवी, गोपाली देवी, कविता, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।