एन आई एन,

पिथौरागढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को ईवीएम/वीवीपैट जागरूकता अभियान चलाया गया।गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन टीम तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर दूरस्थ मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुसैल पहुंची।

यहां मतदाताओं को डमी ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और अभ्यास कराया गया। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टीम में मास्टर ट्रेनर विजय उप्रेती, मोहित शर्मा, सुरक्षा कर्मी निर्मल नाथ गोस्वामी, उमेश चंद्र उप्रेती और वाहन चालक किशन कुमार शामिल रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp