एन आई एन,
पिथौरागढ़। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी सेलजा के 18 नवंबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक मयूख महर ने कहा कि सेलजा का स्वागत ऐतिहासिक होगा। रोड शो में चार हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि रैली थरकोट झील से शुरू होकर नगर में पहुंचेगी। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में बैठक होगी। नगर क्षेत्र और मूनाकोट विकासखंड के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।