एन आई एन,
पिथौरागढ़। रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। यूथ बालिका एवं एलीट महिला वर्ग में छात्रावास ने चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं कोमल मेहता को प्रतियोगिता का बेस्ट बॉक्सर चुना गया। प्रतियोगिता में यूथ बालिका वर्ग में कृष्णा बघरी, दिया कठायत, रिया जोशी और अंशिका राणा ने स्वर्ण, गौदावरी राठौर और दीपिका कनवाल ने रजत तथा भूमिका थापा ने कांस्य पदक जीता।
वहीं सीनियर वर्ग में जया बिष्ट, कोमल मेहता और चांदनी कर्नाटक ने स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।