एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को पशु चिकित्सालय सदर की ओर से ग्राम सुवाकोट में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 पशुपालकों ने भाग लिया। इस दौरान 35 बड़े, 10 छोटे पशुओं और एक श्वान का उपचार किया गया। 50 पशुओं को दवा पान और 50 को दवा स्नान कराया गया।

पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी हंसा और पशुधन सहायक दुर्गा सिंह मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp