एन आई एन,
पिथौरागढ़। रेट्रो साइलेंसर लगाकर सड़क पर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालना बुलेट चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक का चालान कर उसे सीज कर दिया।
कार्रवाई अपर उपनिरीक्षक कैलाश सिंह, कांस्टेबल अनिल जोशी और कपिल विश्वकर्मा की टीम ने की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की।