एन आई एन,
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने मड़मानले से 30 अक्टूबर को लापता हुई महिला को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के पति संजय धामी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए महिला को गौतमबुद्धनगर से खोज निकाला। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।