एन आई एन,

पिथौरागढ़। जौलजीबी के ऐतिहासिक मेला प्रांगण में 15 नवंबर को समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग की ओर से जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय समाज से संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। 

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बलुवाकोट और छारछुम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजी, भोटिया और नेपाली भाषा में गीत-कविताएं सुनाई गईं। जिला जनजाति कल्याण अधिकारी डॉ. डीपीएस राठौर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp