एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार ने आज जौलजीवी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, उन्होंने गोरीछाल क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की कमी का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की। उन्होंने कनार सड़क का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने रखा और कहा कि गांव के लोगों को आज भी 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। 

उन्होंने अविलंब सड़क बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को कनार का प्रसिद्ध घी भेंट किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp