एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में डीडीहाट ग्राम सभा नानपापों के बथी तोक में रविवार को 1962 के भारत-चीन युद्ध के शहीद सैनिक नैन सिंह कन्याल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। शहीद नैन सिंह कन्याल कुमाऊं रेजिमेंट की छह कुमाऊं बटालियन में तैनात थे। 

अरुणाचल प्रदेश के वालोंग में चीन के साथ युद्ध के दौरान उन्होंने वीरता से लड़ते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह कन्याल, कैप्टन दयाल सिंह, कैप्टन नंदन सिंह, त्रिलोक सिंह पोखरिया सहित अनेक पूर्व सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन गोविंद सिंह कन्याल ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp