एन आई एन,

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य के साथ कथित मारपीट और मंच पर तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम जौलजीबी थाने का चार घंटे तक घेराव किया। 

भाजपा ने विधायक हरीश धामी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए रविवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर विधायक हरीश धामी ने प्रोटोकॉल की अनदेखी और माइक बंद करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। विवाद से मेले में पहुंचे दूरदराज के व्यापारियों में भी असमंजस है। थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp