एन आई एन,
पिथौरागढ़। विधायक बिशन सिंह चुफाल की घोषणा के बाद आज संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन समाप्त कर दिया। समिति के सदस्यों ने घोषणा के लिए विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। हालांकि, समिति ने स्पष्ट किया कि संबंधित मांग के संबंध में शासनादेश जारी होने के बाद ही जश्न मनाया जाएगा।
इस दौरान हरीश पाल, जसवंत धामी, विजय भंडारी, विक्रम पाल, होशियार पाल, मनोज लुंठी, आनंद कुंवर, सुंदर बिष्ट, मनोज उपाध्याय, चंकी, रोशन, हिमांशु, शुभम, निक्कू और रूपराम सहित कई लोग मौजूद रहे।