एन आई एन,

पिथौरागढ़। मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र की 14 प्रमुख जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में मुनस्यारी सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, आपदा प्रभावितों का विस्थापन व मुआवजा, सड़क और मोटर पुल निर्माण तथा मोबाइल नेटवर्क सुधारने की मांग उठाई गई है। दानू ने कहा कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याएं जस की तस हैं। जनता अब आश्वासन नहीं, धरातल पर समाधान चाहती है।







Share on Facebook Share on WhatsApp