एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला आदि कैलाश दर्शन के लिए आए 79 वर्षीय पूर्व नौसेना कर्मी की शुक्रवार को नाभीढांग में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुराने लिपुलेख दर्रे की चढ़ाई के दौरान महज 50 मीटर आगे बढ़ने पर उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह अचेत हो गए।

परिजनों ने उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट देकर नाभीढांग स्थित सैन्य चिकित्सा कक्ष पहुंचाया। सुबह 11:05 बजे भर्ती कराए गए यात्री को चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दोपहर 12:55 बजे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। सैन्य चिकित्सा अधिकारी ने फिलहाल मृत्यु को अनअटेंडेड डेथ दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने इसकी पुष्टि की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp