एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को बिण में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में राहुल पांडेय ने प्रथम, रोहित बिष्ट ने द्वितीय और केदार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, निर्णायक गिरीश पाठक और विशिष्ट अतिथि पीएचडी शोधार्थी संदीप जोशी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सानिध्य जोशी तथा सह संयोजक कुंदन बिष्ट, अभिनव धामी और सुशीलेश खत्री सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को विचारों की अभिव्यक्ति का मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना था।







Share on Facebook Share on WhatsApp