एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 18 नवंबर को जिले के 1 से 19 वर्ष तक के 1,10,925 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। 25 नवंबर को मॉप-अप दिवस आयोजित होगा। 

जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने और सभी विभागों के समन्वय से अभियान सफल बनाने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल, सीईओ हिमांशु नौगाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp