एन आई एन,

पिथौरागढ़। हल्द्वानी में आयोजित मिस्टर कुमाऊं एवं मिस्टर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के मनीष पंत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मिस्टर कुमाऊं में चौथा और मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। बुल्स जिम में प्रशिक्षण लेने वाले मनीष पूरी तरह शाकाहारी हैं। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन और खानपान के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। 

अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर दिवान सिंह खोलिया ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

मनीष मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह मुंबई में मॉडलिंग कर चुके हैं और अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ लोहाघाट में शूट हुई एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







Share on Facebook Share on WhatsApp