एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से 15 नवंबर को सुबह सात बजे पुलिस कार्यालय टकाना से मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रूट और आयु वर्ग के अनुसार दूरी निर्धारित कर दी गई है। 16 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए पांच किमी, जबकि 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए 12.5 किमी की दौड़ होगी।

मैराथन पुलिस कार्यालय से विजडम तिराहा, टनकपुर तिराहा, कुमौड़, जाखनी, एपीएस, पंडा बाईपास, रई, सिल्थाम और घंटाकरण होते हुए वापस पुलिस कार्यालय में संपन्न होगी। इस दौरान रूट पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp