रविशेखर कापड़ी का टनकपुर तबादला

एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम में हुए अधिकारियों के तबादलों के तहत पिथौरागढ़ डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रविशेखर कापड़ी का तबादला टनकपुर डिपो कर दिया गया है। उनके स्थान पर रामनगर डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक नवीन चंद्र आर्य को पिथौरागढ़ डिपो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने गुरुवार को तबादला आदेश जारी किए। इसके साथ ही टनकपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बनवाल को नैनीताल मंडल भेजा गया है, जबकि नैनीताल मंडल की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को टनकपुर मंडल का नया मंडलीय प्रबंधक बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp