बलि का वीडियो बनाने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक नेपाल के बैतड़ी जिले का प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मेला 17 व 18 नवंबर को आयोजित होगा। 17 नवंबर को छोटी और 18 नवंबर को बड़ी जात निकलेगी। मेले में शराब पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन की बैठक हो चुकी है। सड़क सुविधा बढ़ने से पिछले कुछ वर्षों में भारतीय श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बरेली, आगरा और मथुरा समेत कई शहरों से व्यापारी भी मेले में पहुंचते हैं।

मेले में सैकड़ों बकरों और दर्जनों भैंसों की बलि दी जाती है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के मुख्य संरक्षक प्रकाश पुजारा ने बताया कि इस बार से बलि के समय वीडियो बनाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सैकड़ो वालंटियरों को तैनात किया गया है कोई भी व्यक्ति अगर वीडियो बनाते हुए पाया गया तो उनके मोबाइल से छेड़छाड़ हो सकती है।







Share on Facebook Share on WhatsApp