एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बोराआगर निवासी बुजुर्ग सोबन राम का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें लौटा दिया। 

मोबाइल वापस मिलने पर सोबन राम ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस ने मोबाइल गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाने में सूचना देने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp