सीएम धामी की माता से लिया आशीर्वाद
एन आई एन,
खटीमा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगला तराई स्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की माता बिशना देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के परिजनों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, हिमांशु बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।