एन आई एन,
पिथौरागढ़। जमतड़ गांव में घर पर खेलते समय गर्म पानी से भरे बर्तन में गिरने से चार वर्षीय चेतन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।