एन आई एन,
पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अस्कोट विकास संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष तरुण पाल के नेतृत्व में मल्लिकार्जुन मंदिर का सौंदर्यीकरण, अस्कोट को नगर पंचायत का दर्जा सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उपाध्यक्ष नरेंद्र बसेड़ा आनंद कुमार, सचिन,
बीज्जू भंडारी, मनोज उपाध्याय, संरक्षक विक्रम पाल, होशियार पाल, हरीश पाल, पीयूष पाल, दीप बसेडा, बृजमोहन ओझा आदि धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 10 नवंबर से आंदोलन को तेज किया जाएगा।