एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों को पकड़ा। 7 नवंबर की रात हुई चेकिंग में ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान दोनों चालकों में निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल पाया गया। 

पकड़े गए चालकों की पहचान सांगड़ निवासी राजेश सिंह और गणेश चौक निवासी भास्कर मजीला के रूप में हुई। जांच में दोनों वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगे मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।







Share on Facebook Share on WhatsApp