एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने ईमानदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो लोगों के गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटाए।
मुनस्यारी के नया बस्ती निवासी गणेश राम का मोबाइल एसओ योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से बरामद किया।
वहीं, ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल रमेश प्रसाद को मिला मोबाइल जाखनी निवासी नवीन सिंह का निकला। पुलिस ने दोनों मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए।