एन आई एन,
पिथौरागढ़। कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव जगदीश कुमार ने सीमांत जिलों में बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और संचार व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के दावे कर रही है, जबकि सीमांत गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में शिक्षक नहीं, पेयजल संकट बरकरार है और सड़क व मोबाइल नेटवर्क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। इससे पलायन और आपदा के दौरान मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सोशल मीडिया तक उठाएगी।