एन आई एन,

खटीमा। पीलीभीत रोड पर ईस्टर फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे भगचुरी बंडिया निवासी सुरेश मौर्य (45) पुत्र शुभग्या मौर्य बाइक से खटीमा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों को घायल के मोबाइल पर फोन आने पर घटना की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक पिछले कई वर्षों से खिंडा रेस्टोरेंट पर काम करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी, पुत्र हिमांशु (11) और आयुष (7) को छोड़ गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp