एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुवानी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक दर्शन फरस्वाण के नाम रही। उन्होंने ‘हे नंदा हे गौरा’, ‘कैलाशों की जात्रा’ और ‘ओ मदन सुनार’ जैसे गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र जौलजीबी ने जागर गायन किया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महिमन कन्याल ने महोत्सव समिति को दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य, त्रिभुवन राठौर और हंस पाल ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

महोत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से डॉ. शशि फिरमाल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि सीमांत सेवा फाउंडेशन ने नेत्र जांच की। शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।