एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के होनहार युवा आर्यन शर्मा ने एनडीए प्रवेश में ऑल इंडिया रैंक 290 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय एसएसबी प्लस इंस्टीट्यूट पिथौरागढ़ के संस्थापक एवं मेंटर लवी महर को दिया।
उन्होंने कहा कि संस्थान में मिले मार्गदर्शन, व्यक्तिगत मेंटरशिप और निरंतर प्रेरणा से उन्हें लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। उल्लेखनीय है कि लवी महर के नेतृत्व में संस्थान अब तक 13 अभ्यर्थियों को एसएसबी में रिकमेंडेशन दिला चुका है। संस्थान युवाओं को सशस्त्र बलों में चयन के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।