एन आई एन,
पिथौरागढ़ । मुवानी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक चंद्रप्रकाश और हनी कोहली के नाम रही। दोनों गायकों ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को देर रात तक झुमाया। वहीं वैशाली टोलिया ने शौका समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा, जबकि गणेश बिष्ट ने हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने महोत्सव के आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड का शिविर भी लगाया गया, जिसमें कर्नल भूपेंद्र धामी मौजूद रहे। संचालन ललित शौर्य, हंस पाल और त्रिभुवन राठौर ने किया।