एन आई एन,

पिथौरागढ़। कारगिल युद्ध में शहीद पैराट्रूपर कुंडल सिंह बेलाल की माता 78 वर्षीय कूना देवी के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगठन के सदस्यों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिवार की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने अंतिम यात्रा के लिए वाहन की व्यवस्था की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

कुछ दिन पूर्व ही उनके बड़े पुत्र का भी बीमारी से निधन हो गया था। अब परिवार में बहू, नाती और नातिन ही रह गए हैं। संगठन ने कहा कि शहीदों के परिवारों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना उसकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान मेजर मनोहर सिंह बेलाल, राजेंद्र सिंह बोहरा, उमेद सिंह मेहता, राम सिंह बेलाल, जोगेंद्र सिंह रावत सहित क्षेत्र के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp