एन आई एन,
पिथौरागढ़। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धारचूला पुलिस ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी कोतवाली अम्बी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।