एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बोना, गोल्फा और तोमिक गांवों के आपदा प्रभावितों के विस्थापन और लंबित मुआवजे की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने तहसीलदार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि तीन साल बाद भी कई परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है और वे टेंट में रहने को मजबूर हैं।
आगामी बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने तत्काल विस्थापन और मुआवजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में आंदोलन किया जाएगा।