एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला कारागार में उपलब्धि सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति की ओर से आयोजित 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रायोजन में आयोजित प्रशिक्षण में 25 बंदियों ने प्रतिभाग किया।
जेल अधीक्षक अनुभव त्रिपाठी ने संस्था की पहल को सराहनीय बताया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक भगवती प्रसाद अवस्थी ने बंदियों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण और सब्सिडी की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्तराखंडी टोपियां समारोह का आकर्षण रहीं। अंत में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, डिप्टी जेलर विजय भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।