एन आई एन,

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ निवासी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा जोशी के पुत्र डॉ. आयुष जोशी ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. जोशी इससे पहले राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 

उन्हें शिक्षण एवं अनुसंधान का सात वर्ष का अनुभव है। उन्होंने एनआईटी उत्तराखंड से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की में शोध कार्य किया है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।







Share on Facebook Share on WhatsApp