पिथौरागढ़ ज़िले के सीमांत क्षेत्र धारचूला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यहां शुक्रवार सुबह खोतीला पुल के पास 33 वर्षीय महिला मीना लोहार पत्नी मोहन राम निवासी सुनसेरा, दार्चूला नेपाल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में देवराज नबियाल निवासी खोतीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मीना पिछले तीन वर्षों से पति से अलग रहकर देवराज के साथ रह रही थी। देवराज के घर की जांच में बेड और फर्श पर खून के निशान मिले। पुलिस ने खून लगे फर्श के टुकड़े, तकिया और गद्दे के कपड़े साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिए हैं। मृतका के पुत्र सुभाष राम की तहरीर पर कोतवाली धारचूला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष अम्बीराम आर्या ने बताया कि नामजद फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp