एन आई एन,
पिथौरागढ़। द एशियन ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दो दिवसीय देवभूमि उत्सव-2026 के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रामलीला का शानदार मंचन किया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. जीवन सिंह चुफाल रहे। विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली प्रतियोगिता और फूड-क्राफ्ट स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।