एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऐतिहासिक श्री हरि प्रदर्शनी का पांच नवंबर को दीप प्रज्वलन और फीता काटकर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पंकज बृजवाल, विशिष्ट अतिथि दुर्गा सिंह जंगपागी और पंकज उप्रेती ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
संरक्षक गोविन्द सिंह जंगपागी ने बताया कि प्रदर्शनी की शुरुआत वर्ष 1953 में स्व. तुलसी रावत, त्रिलोक सिंह बृजवाल और स्व. नर सिंह जंगपागी के प्रयासों से हुई थी। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष प्रदर्शनी का 75वां वर्ष स्व. श्री हरि सिंह जंगपागी के नाम पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल दुम्मर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महिला मंगल दल मल्ला दुम्मर और तल्ला दुम्मर ने देशभक्ति गीत, नंदा-सुनंदा जागर और पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।