एन आई एन,

पिथौरागढ़। नौ नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत, सफाई और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp