एन आई एन,

पिथौरागढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। माल लेकर आने वाले बड़े वाहनों को ऐंचोली से सुबह 9 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पूर्व ट्रक कैंटर लोडर डंपर जैसे वाहन शहर में नहीं आएंगे। धारचूला मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, झूलाघाट और वड्डा जाने वाले वाहन विजडम तिराहे से एपटेक होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे।बाजार में खरीदारी करने के लिए वाहनों से आने वाले लोगों के लिए जगह-जगह पार्किंग व्यवस्था की गई है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि सिमलगैर बाजार में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को अपनी दोपहिया वाहन रामलीला मैदान में और चार पहिया वाहन किले से लगी पार्किंग में खड़े करने होंगे। भीड़ ज्यादा होने पर तहसील की पार्किंग को भी खोलने पर विचार किया जाएगा। नगर में जगह-जगह पुलिस की पिकेट लगाई गई है। देब सिंह मैदान में लगने वाले पटाखा बाजार में केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से त्योहार के दिनों छोटे वाहनों का प्रयोग करने का निवेदन किया है ताकि जाम से बचा जा सके।







Share on Facebook Share on WhatsApp