एन आई एन,

पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों जितेंद्र भंडारी, संजय गोस्वामी और सतीश सिंह को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

वहीं जाजरदेवल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने पर प्रकाश नाथ को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp