एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत सात नवंबर को पिथौरागढ़ आएंगे। पिथौरागढ़ में विधायक मयूख महर और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा से मुलाकात करने के बाद वे मुवानी के लिए रवाना होंगे, जहां वे मुवानी महोत्सव में भागीदारी करेंगे। मुवानी डीडीहाट विधानसभा का हिस्सा है।

जहां से उनके पुत्र आनंद रावत विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि हरीश रावत  महोत्सव के बहाने अपने संपर्कों को ताजा करेंगे और आनंद रावत के लिए रणनीति बनाएंगे। कांग्रेसी उनके दौरे को लेकर खासे उत्साहित है। 8 नवंबर को वह हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।







Share on Facebook Share on WhatsApp