एन आई एन,
पिथौरागढ़। तपोवन विद्यास्थली में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने दीप सजावट प्रतियोगिता में सुंदर दीप सजाए और क्राफ्ट पेपर से दीपावली से संबंधित सजावटी सामग्री तैयार की।
विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी निकिता भसीन ने राम दरबार के पात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के संरक्षक मनोज कुमार जोशी ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया।