एन आई एन,
पिथौरागढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धारचूला कोतवाली पुलिस ने शांति एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित की। प्रभारी कोतवाल अम्बी राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव रखे।
पुलिस ने व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने तथा लोगों से निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान थाना दिवस आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।