एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से एसएसबी की 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ में योग सत्र आयोजित किया गया।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में आयोजित सत्र में डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार और त्रिभुवन प्रसाद सहित 85 जवानों ने प्रतिभाग किया। योग सत्र का संचालन डॉ. हेमलता पायर ने किया। डॉ. बीपी जोशी ने सहयोग दिया, जबकि रवि पांडे और बीना कार्की ने योगाभ्यास कराया।