एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में स्नातक तृतीय एवं पंचम तथा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर कई विद्यार्थियों ने अब तक परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन भरने के निर्देश दिए गए हैं। 

13 से 15 नवंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। 15 नवंबर के बाद परीक्षा आवेदन पत्र भरने का अवसर नहीं मिलेगा। निर्धारित समय पर आवेदन नहीं करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp