एन आई एन,

पिथौरागढ़। हल्द्वानी के गौलापार में 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में जिले के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेघा जोशी, प्रियांशी कोरंगा, भूमिका महरा, रोशनी बिष्ट, हर्षिता पंत, साक्षी जोशी, सर्वनिष्ठा उप्रेती, अंश दिगारी और संजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

वहीं आरुषी सौन, हर्षित बोहरा और पारस दानू ने रजत तथा अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।







Share on Facebook Share on WhatsApp