एन आई एन,

पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर दिनेश सिंह नगरकोटी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

यातायात प्रभारी मो. यूनुस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ट्रिपल राइडिंग पर आठ चालान किए गए और दो वाहन सीज किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने त्योहारी सीजन में तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp